Home उत्तर प्रदेश 10 जून को सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी :डिप्टी...

10 जून को सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी :डिप्टी सीएम

एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

2027 में प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतने का दावा

KAUSHAMBI NEWS: सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को कौशांबी दौरे के दौरान सयारा स्थित मां शीतला अतिथि गृह में पत्रकारों के प्रेसवार्ता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के भविष्य और प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी रहेगी।उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे कार्यकाल तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। जनता का विश्वास आज भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर कायम है और यही विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।पश्चिम बंगाल में मिली चुनावी सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन दिया है, जिसके लिए वह प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में आर्थिक संकट को लेकर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व पर है।आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी उपमुख्यमंत्री ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतकर पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कौशांबी जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।कौशांबी के विकास कार्यों पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिले का विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जनप्रतिनिधियों और विपक्षी राजनीति के कारण विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई है, लेकिन सरकार जिले के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में कौशांबी में विकास की नई परियोजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।