Home उत्तर प्रदेश हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी, गेहूं की फसल जलकर खाक

हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी, गेहूं की फसल जलकर खाक

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील क्षेत्र के बम्हरौली  गांव में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के चलते गेहूं के खेत में आग लग गई। आग की चपेट में आकर गांव निवासी अवधेश पुत्र  भगौती प्रसाद की लगभग दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने बताया कि इन दिनों गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा था। गुरुवार सुबह खेत में कुछ गेहूं काट लिया गया था, जबकि कुछ फसल खड़ी थी और कटी फसल खेत में ही पड़ी थी। दोपहर में अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी गिरी और देखते ही देखते आग फैल गई, जिसने खड़ी व कटी दोनों फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक किसान की पूरी फसल जल चुकी थी। पीड़ित ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना देने के लिए फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई, जिससे समय पर मदद नहीं मिल सकी। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।