Home उत्तर प्रदेश स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर डिप्टी पोस्ट मास्टर सीमा मेहरोत्रा को भावभीनी विदाई

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर डिप्टी पोस्ट मास्टर सीमा मेहरोत्रा को भावभीनी विदाई

PRAYAGRAJ NEWS: सिटी डाकघर, प्रयागराज में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर डिप्टी पोस्ट मास्टर श्रीमती सीमा मेहरोत्रा के सम्मान में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व डाकपाल डी.पी. सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता सिटी डाकघर की पोस्ट मास्टर कुमारी कृष्णा ने की। इस अवसर पर प्रमोद राय ने श्रीमती सीमा मेहरोत्रा की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम में अविनाश मेहरोत्रा, आलोक मेहरोत्रा, धर्मेंद्र साहू, विवेक श्रीवास्तव, राम निरंजन, राजमणि तिवारी, श्वेता चैरासिया, आनंद शुक्ला सहित अन्य कर्मचारियों ने भी उनके कार्यों की सराहना की तथा स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश वर्मा, सचिव, पीआरसी प्रयागराज ने किया।