Home आस्था सेहुंडा में सिद्धि विनायक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा

सेहुंडा में सिद्धि विनायक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा

PRAYAGRAJ NEWS: तहसील के सेहुंडा ग्राम स्थित जय मां शारदा राइस मिल में सिद्धि विनायक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगलगीत गाते हुए चलीं। सैकड़ों श्रद्धालु केसरिया ध्वज के साथ जयघोष करते हुए निकले। शोभायात्रा बारा खास एवं सेहुंडा के विभिन्न गलियों से निकाली गई। सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय प्रशासन मुस्तैद रहा। विधायक बारा डॉ वाचस्पति ने मंदिर पर पहुंचकर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। बारा खास में व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष केसरी के द्वारा सभी के जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर आयोजक मूलचंद केसरवानी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कई धार्मिक अनुष्ठान, हवन पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। समस्त धार्मिक अनुष्ठान प्रसिद्ध गुरु अभिषेक शुक्ल एवं मनोज शुक्ल जी के द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर महेश प्रसाद त्रिपाठी, गया प्रसाद त्रिपाठी, बड़े लाल केसरवानी, पंकज केसरवानी, नीरज केसरवानी, अंबुज केसरवानी, गुंजा, श्रद्धा, रिनी, सुमंत भार्गव, नीरज केसरवानी, विपिन यादव, मोहित केसरवानी, सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।