PRATAPGARH NEWS: सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में अझारा स्थित पं0 नागेशदत्त पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने सफलता का कीर्तिमान रचा है। शत प्रतिशत परिणाम को लेकर गुरूवार को विद्यालय में खुशी का माहौल दिखा। विद्यालय के संरक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र ने टॉपर छात्रा उन्नति जायसवाल का मुंह मीठा कराते हुए माल्यार्पण कर सम्मान किया। वही हाईस्कूल मंे सत्रह छात्र छात्राओं ने नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के शैक्षिक परिवेश का जलवा बिखेरा है। सफल छात्र छात्राओं का स्कूल के संस्थापक रमेशचंद्र मिश्र, प्रबन्धक सुनीता मिश्रा, संरक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र, एचआर हेड गौरव मिश्र, शैक्षणिक नियंत्रक रीमा मिश्रा व सीमा मिश्रा ने हौसला आफजाई करते हुए इन्हें प्रशस्ति प्रदान की है। स्कूल के प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी ने सफल मेधावियों को मुंह मीठा कराकर खुशियों को साझा किया। संस्थान से जुड़े पब्लिक स्कूल की सफलता पर भागवत दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 पूनम त्रिपाठी, तारा देवी इंस्टीटयूट ऑफ इजूकेशनल एण्ड टेक्नालाजी भेभौरा के प्राचार्य राहुल सिंह, मौलवी फरजंद अली कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य शारदा प्रसाद विश्वकर्मा एवं तारा देवी क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच नारायण मुकेश ने भी इसे संस्थान की शानदार उपलब्धि कहा है। इस मौके पर हिमांशु शुक्ल, श्याम शंकर मिश्र, राजीव रत्न त्रिपाठी, मनोज शुक्ल, सुनीत सिंह, रवीन्द्र शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, शरद मिश्र, विवेक पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, आकाश शुक्ल, रितेश सिंह, इन्द्रेश मौर्य, अनिल दुबे आदि रहे।







