PRATAPGARH NEWS: सीबीएसई इण्टरमीडिएट की परीक्षा में अझारा स्थित पं0 नागेशदत्त पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने शत प्रतिशत सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। बुधवार को जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ शत प्रतिशत सफलता को लेकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। सिद्धार्थ सिंह ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। सफल मेधावियों को संस्थापक रमेशचंद्र मिश्र, प्रबंधक सुनीता मिश्रा, संरक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र, एचआर हेड गौरव मिश्र, रीमा मिश्रा व सीमा मिश्रा ने मुंह मीठा कराकर हौंसला आफजाई की। प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी ने मेधावियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ0 पूनम त्रिपाठी, राहुल सिंह, शारदा प्रसाद विश्वकर्मा, नारायण मुकेश, हिमांशु शुक्ला, श्याम शंकर मिश्र, राजीव रत्न त्रिपाठी, मनोज शुक्ल, रवीन्द्र शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, विवेक पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, रितेश सिंह व दुर्गेश सिंह तथा अनिल आदि मौजूद रहे।







