JAUNPUR NEWS: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुईथाकला की ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी के पौत्र इंजी.गौरव तिवारी एवं दिव्या के विवाह के अवसर पर शुभकामना संदेश भेजकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में नवविवाहित जोड़े के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए परिवार को बधाई प्रेषित की। शुभकामना देते हुए कहा कि इंजीनियर गौरव तिवारी एवं दिव्या के शुभ विवाह का निमंत्रण-पत्र प्राप्त हुआ, जिसके लिए उन्होंने परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में नवदंपती के दांपत्य जीवन को सुखशांति, सद्बुद्धि एवं परम मंगलमय होने की शुभकामना दी है।
मुख्यमंत्री की ओर से प्राप्त शुभकामना संदेश को परिवार एवं समर्थकों ने सम्मान और स्नेह का प्रतीक बताया है।
ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी ने कहा कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हमारे परिवार को भेजा गया शुभकामना संदेश हमारे लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। उनका स्नेह एवं आशीर्वाद नव युगल के वैवाहिक जीवन के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का कार्य करेगा। इसके लिए हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।” ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि “मुख्यमंत्री का आशीर्वाद हमारे परिवार के लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने व्यस्ततम समय में भी नवदंपती को शुभकामनाएं प्रेषित कर जो आत्मीयता दिखाई है, वह उनके संवेदनशील और पारिवारिक व्यक्तित्व को दर्शाता है। डॉ राकेश चंद्र तिवारी एवं डॉ राजेश चंद्र तिवारी ने कहा कि हम उनके प्रति कृतज्ञ हैं और नवदंपती के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके आशीर्वाद को प्रेरणा मानते हैं।







