Home उत्तर प्रदेश सीएम के दौरे से पहले करणी सेना के पदाधिकारियों को किया गया...

सीएम के दौरे से पहले करणी सेना के पदाधिकारियों को किया गया हाउस अरेस्ट

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को मिर्जापुर दौरे के दौरान जिला प्रशासन ने भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर मिलने आ रहे करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार समेत कई लोगों को उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया और मांग पत्र को घर पर ही ले लिया गया। जानकारी के अनुसार, करणी सेना के पदाधिकारी जिले की जर्जर सड़कों, जगह-जगह गड्ढों में भरे पानी, नटवा ओवरब्रिज के नीचे जलभराव और स्वास्थ्य विभाग में हुए 6 करोड़ 82 लाख रुपये के भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। दो दिन पहले ही उन्होंने मिलने का समय मांगा था। लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि सीएम के पास कोई जनप्रतिनिधि, पत्रकार या समाजसेवी नहीं जा सकेगा। इसके बाद बुधवार को पुलिस टीम चंदईपुर स्थित दिलीप सिंह गहरवार के आवास पहुंची और उनका मांग पत्र लेकर उन्हें व उनके समर्थकों को घर में ही रोक दिया। प्रशासन ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त नहीं हो जाता, तब तक कोई बाहर नहीं जाएगा। दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार की बात तो करती है, लेकिन शिकायत सुनने से ही कतराती है। जनता अपनी पीड़ा किससे कहे। इस दौरान अभिषेक सिंह धवल, डॉ. अवनीश सिंह गहरवार, शाश्वत सिंह, पुष्कर सिंह राठौड़, अनुराग सिंह, विनीत सिंह, उदय सिंह, प्रीतम सिंह, युवराज सिंह, अभय सिंह, संजय गुप्ता, रमाकांत सिंह, हेमंत कुमार, राकेश सिंह राणा, शिवपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।