FATEHPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी के असोथर मंडल की बैठक बुधवार को सिद्धपीठ जागेश्वर धाम में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख के बीच मंडल बैठक आयोजित कर शक्ति केंद्रों और बूथों पर पार्टी के अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की तैयारी की जानी चाहिए। मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया ने कहा कि आगामी “हर घर तिरंगा” अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भागीदारी करनी है। साथ ही डीएलपी (डिजिटल लाइफ/लाभार्थी) संख्या बढ़ाने के अभियान में भी योगदान देने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनोद बाल्मीकि ने की। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, साहिल शर्मा, राघवेंद्र सिंह, निर्मल सिंह चौहान, अनिमेष बाजपेई, देवसरन सिंह, अनिलराज गुप्ता, जयराम गौतम, अर्चना सिंह, कृष्ण लाल चौरसिया, सतनाम साहू, श्रीनाथ पासवान, कंधई, मदन लाल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







