PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व जनेश्वर मिश्र उर्फ़ छोटे लोहिया की जयंती आज़ समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई। सपा नेताओं ने उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन किया तदुपरान्त गोष्ठी आयोजित कर उनके विचारों, संघर्षो पर चर्चा की गई। सपा जिला अध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने स्व जनेश्वर मिश्रा को समाजवाद का पुरोधा बताते हुए कहा कि बलिया के छोटे से गांव में जन्मे जनेश्वर जी ने इलाहाबाद में उच्च शिक्षा हासिल की और अपनी राजनैतिक कर्म भूमि भी बनाया। डॉ राम मनोहर लोहिया जी के पदचिन्हो पर चलते हुए पूरा जीवन समाज के शोषितों, वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित कर देने के कारण ही उन्हें छोटे लोहिया की उपाधि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि उनके विचार आज़ भी प्रासंगिक हैं। युवा पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि छोटे लोहिया जी की जयंती मनाने के लिए लखनऊ के ऐतिहासिक पार्क में अनुमति न देना भाजपाई सरकार की कुंठित एवं संकीर्ण मानसिकता है। एक महीने पूर्व से ही प्रस्तावित कार्यक्रम को अनुमति न देना सरकार की घबराहट साबित होती है।
इस मौके पर पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पंधारी यादव, रविन्द्र यादव एडवोकेट,तहजीब अली, मो सुएब, महबूब उस्मानी, वजीर खान, दिलीप उर्फ़ बबलू सोनी, राम मिलन,संतलाल वर्मा, नाटे चौधरी ,, राम अवध पाल,शांति प्रकाश, सचिन श्रीवास्तव, अरविन्द सरोज,संतोष यादव, बब्बन दुबे, देवीलाल यादव, अजययादव, रंग बहादुर पटेल, मकबूल हासमीआदि मौजूद रहे।







