Home उत्तर प्रदेश सामाजिक उत्थान की मजबूती में डॉ0 अम्बेडकर का योगदान अप्रतिम-एसडीएम

सामाजिक उत्थान की मजबूती में डॉ0 अम्बेडकर का योगदान अप्रतिम-एसडीएम

तहसील सभागार में संविधान विशेषज्ञ के जन्मदिन पर हुई परिचर्चा
PRATAPGARH NEWS: संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिन पर तहसील सभागार में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा व नायब तहसीलदार पंकज कुमार एवं नायब तहसीलदार वीरेन्द्र मिश्र ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि सामाजिक उत्थान एवं शैक्षिक समाज की मजबूती में डॉ0 अम्बेडकर का योगदान अप्रतिम है। समारोह की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश व संचालन राजस्व निरीक्षक संघ प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष धर्मराज ने किया। कार्यक्रम का संयोजन लेखपाल संघ के मंत्री मो0 अकरम ने किया। समारोह को अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल, राजेश तिवारी, शहजाद अंसारी, सुरेश यादव, रामसिंह यादव ने भी संबोधित करते हुए संविधान की विशिष्टता के लिए डॉ0 अम्बेडकर के चिंतन को दूरदर्शी कहा। इस मौके पर अमीन संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह, प्रवीण शुक्ला, प्रदीप सिंह, मस्तराम पाल, केके तिवारी, कुलदीप राव, केके सिंह, मंगलेश सरोज, अंकित यादव आदि रहे।