Home उत्तर प्रदेश साइबर फ्रॉड के 20 हजार रुपये पीड़ित के खाते में कराए गये...

साइबर फ्रॉड के 20 हजार रुपये पीड़ित के खाते में कराए गये वापस

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) आवेदक  राम संचित पुत्र मंगल प्रसाद निवासी ग्राम रतनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 02.04.2026 को आवेदक  को फोन करके उसका दोस्त बनकर रुपये 20,000 की मांग की गयी।इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली देहात द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए  20,000 रुपये की संपूर्ण धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।
रुपया वापसी का विवरण साइबर हेल्पडेस्क थाना को0 देहात द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 20,000.00 की धनराशि को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करायी गई थी, अग्रिम कार्यवाई कर माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत रुपये 20,000.00 की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बलरामपुर पुलिस की आमजन से अपील  जनपदीय पुलिस सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते खोई/ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सके।