Home उत्तर प्रदेश सरकारी रोडवेज बस सेवाएं ठप होने से क्षेत्रीय यात्री हताहत, जिम्मेदार मस्त...

सरकारी रोडवेज बस सेवाएं ठप होने से क्षेत्रीय यात्री हताहत, जिम्मेदार मस्त जनता त्रस्त

PRAYAGRAJ NEWS: बड़ोंखर से प्रयागराज व कोरांव से प्रयागराज बस सेवा शुरू करने व डिपो की मरम्मत व स्थापना हेतु जनता ने की मांग
  एक और वर्तमान सरकार विकास कार्य के दावे कर रही है वहीं कहीं कहीं सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। यमुनापार के तहसील कोरांव अंतर्गत पूर्व में सरकारी रोडवेज बस सेवाएं दे रही थी। सरकारी बसें कोरांव क्षेत्र के बड़ोखर क्षेत्रों से गुजरते हुए से रत्योरा, लेडियारी, खीरी आदि इलाहाबाद शहर को जाती थी और कोरांव डिपो से होते हुए कोहड़ार, करछना, नैनी होते हुए प्रयागराज स्थित जीरो रोड बस डीपो तक पहुंचती थी। लेकिन कई वर्षों से उक्त सरकारी बस सेवाएं ठप पड़ी है। हालांकि कोरांव से प्रयागराज सरकारी बस सेवा चल रही थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से यह भी ठप हो गई है। जिस कारण निजी वाहनों का बोलबाला सा हो गया है। इनके मनमानी किराए और
रवैए से क्षेत्रीय जनता ठगा सा महसूस कर रही है। जनता को अनुमान था कि वर्तमान सरकार और अधिक सुविधाओं से क्षेत्र को सुसज्जित करेगी लेकिन वर्तमान सरकार जो पूर्व में सरकारी सुविधाएं जनता को मिल रही थी अब वह भी छीन सा गया है। क्षेत्रीय जनता ने परिवहन विभाग के ए आर एम से लेते हुए सांसद और क्षेत्रीय विधायक
से कई बार शिकायत की, लेकिन आधाशन को छोड़कर कुछ हांथ नहीं लगा क्षेत्रीय जनता ने कई बार अखबारों में प्रकाशित खबरों के माध्यम से भी जनप्रतिनिधियों को सूचित कराया, लेकिन आश्वासन के अलावा निराशा ही हांथ लगी है। मामले में बेबस क्षेत्रीय जनता ने यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ बाबा से गुहार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से सरकारी बस सेवाएं बहाल करने व पुराने डिपो की मरम्मत क्षेत्र में नए डिपो की स्थापना हेतु मांग की है।