Home उत्तर प्रदेश सरकारी इंतजार के बजाय खुद मैदान में उतरे ठाकुर गुड्डू सिंह

सरकारी इंतजार के बजाय खुद मैदान में उतरे ठाकुर गुड्डू सिंह

सिजौली मार्ग के गड्ढे भरवाए
FATEHPUR NEWS: जाफरगंज क्षेत्र के मांझेपुर-सिजौली मार्ग पर लंबे समय से जलभराव और गड्ढों के कारण राहगीरों को हो रही परेशानी को देखते हुए समाजसेवियों ने पहल करते हुए सड़क की अस्थायी मरम्मत कराई। गोंधइया गांव निवासी ठाकुर देवेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की अगुवाई में जेसीबी लगवाकर जलभराव वाले स्थानों पर मिट्टी डलवाई गई और मार्ग को आवागमन योग्य बनाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मांझेपुर-सिजौली मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव के चलते सड़क पर कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। इससे राहगीरों के साथ सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। समाजसेवियों ने अपने निजी खर्च से जेसीबी मशीन लगवाकर सड़क पर जमा पानी और कीचड़ को हटवाया तथा गड्ढों में मिट्टी भरवाई। इसके बाद मार्ग पर आवागमन कुछ हद तक सुगम हुआ। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए लोक निर्माण विभाग से सड़क की स्थायी मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान दोबारा जलभराव की समस्या न हो।