Home उत्तर प्रदेश समूह से जुड़कर महिलाएं हो रहीं जागरूक व आत्मनिर्भरदृकोरांव विधायक राजमणि उड़ान...

समूह से जुड़कर महिलाएं हो रहीं जागरूक व आत्मनिर्भरदृकोरांव विधायक राजमणि उड़ान आजीविका महिला संकुल संघ की वार्षिक आम सभा न्याय पंचायत,खीरी में संपन्न

95
0

प्रयागराज। खीरी।थाना एवं न्याय पंचायत खीरी के धर्मराज गेस्ट हाउस में उड़ान आजीविका महिला संकुल संघ की वार्षिक आम सभा संपन्न हुई। इस सभा में समूह से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोरांव विधायक राजमणि कोल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की शुरुआत की और अपने संबोधन में कहा कि, महिलाएं समूह से जुड़कर जागरूक एवं आत्म निर्भर हो रहीं हैं।इस अवसर पर मेजा ब्लॉक प्रमुख गंगा प्रसाद मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह पटेल और संतरा देवी बिंद सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में कई महिलाओं ने गीत-संगीत के माध्यम से अन्य महिलाओं को जागरूक किया।जन अधिकार पार्टी की यमुनापार जिला प्रभारी श्वेता भारती ने अपने संबोधन में सावित्रीबाई फुले, डॉ. भीमराव अंबेडकर और भारतीय संविधान को जानने-समझने पर जोर दिया। कार्यक्रम के आयोजक आत्म प्रकाश प्रजापति ने बताया कि समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बन रही हैं और हर क्षेत्र में प्रमुखता से काम करने में सक्षम हो रही हैं।इस कार्यक्रम के विकास की शुरुआत बिहार से आई दीदियों ने की है। कार्यक्रम के सफल संचालन में एडीओ पंचायत कोरांव रामेश्वर सिंह का योगदान रहा, और हरे राम सिंह चैहान का सहयोग भी सराहनीय रहा। मंचासीन महानुभावों को स्मृति चिन्ह और भगवान की मूर्ति भेंट की गई।