संग्रामगढं ।स्थानीय विकासखंड में मिशन शक्ति के तहत 27 सितंबर को विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विकासखंड में अलग-अलग कैडर से जुड़ी महिलाओं की जागरूकता का अभियान प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विजय शंकर मणि द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महारानीदीन एवं आशीष मौर्य विजयलक्ष्मी यशस्वी लाभन सोनकर पंकज कुमार धनंजय उपस्थित थे







