Home उत्तर प्रदेश समाजिक संस्था आशिर्वाद ने बचपन डे केयर के बैनर तले होली के...

समाजिक संस्था आशिर्वाद ने बचपन डे केयर के बैनर तले होली के अवसर पर बच्चों को बांटे उपहार

PRAYAGRAJn NEWS:  हर साल की तरह इस साल भी होली के अवसर पर आशीर्वाद संस्था और बचपन डे केयर के सयुंक्त तत्वधान में बचपन डे केयर स्कूल में आशीर्वाद की होली का आयोजन किया गया। इस मौके पर आशीर्वाद संस्था के सदस्यों और बचपन डे केयर से जुड़े लोगों ने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर जमकर होली खेली। दिव्यांग बच्ची गुनगुन ने होली के गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही सभी दिव्यांग बच्चे होली के गाने पर जमकर थिरके। कार्यक्रम के दौरान आशीर्वाद संस्था की तरफ से दिव्यांग बच्चों को पिचकारी और अबीर गुलाल भी दिए गए जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर आशीर्वाद संस्था के सचिव मनीष वर्मा,सह सचिव विमल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष काशिफ उद्दीन बचपन डे केयर के अधीक्षक चंद्रभान द्विवेदी, डॉ आर के पाठक, डॉ पासवान, मनीष गर्ग, सौरव सिंघानी उपस्थित रहे।