Home उत्तर प्रदेश सफलता क्लासेस कोचिंग सेंटर को मिली बड़ी सफलता

सफलता क्लासेस कोचिंग सेंटर को मिली बड़ी सफलता

अटल आवासीय विद्यालय में चयनित हुए अंश सविता, गांव सहित माता-पिता का किया नाम रोशन

JHANSI NEWS: मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के दम पर ग्राम बरल निवासी होनहार छात्र अंश सविता ने अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा पांचवीं के छात्र अंश का चयन छठवीं कक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय, ललितपुर में होने पर गांव एवं क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार अंश सविता, चिरगांव नगर के कलेक्टर गंज स्थित पानी की टंकी के पीछे संचालित सफलता क्लासेस कोचिंग सेंटर का छात्र है। अंश ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में अध्ययन करते हुए कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन में अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी की थी। उसकी मेहनत रंग लाई और उसका चयन अटल आवासीय विद्यालय, ललितपुर में हो गया।
अंश के पिता प्रदीप सविता ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि सफलता क्लासेस कोचिंग संस्थान के शिक्षकों ने बच्चे को बेहतर मार्गदर्शन देने के साथ अतिरिक्त कक्षाएं भी संचालित कीं, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं संस्थान का आभार व्यक्त किया। वहीं अंश की माता नीलू सविता ने भावुक होकर कहा कि बेटे ने आज परिवार के साथ-साथ गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अंश की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत और शिक्षकों के सहयोग को दिया। इस अवसर पर सफलता क्लासेस कोचिंग सेंटर के शिक्षक अमरनाथ कुशवाहा एवं शिक्षक बृजेंद्र कुशवाहा ने अंश को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अंश शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है और आगे चलकर निश्चित रूप से क्षेत्र ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन करेगा। अंश की इस उपलब्धि से गांव बरल एवं चिरगांव क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा लोगों द्वारा छात्र और उसके परिवार को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।