MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के विंध्याचल थाना अन्तर्गत कठवैया गॉव पहुँचा।। बताते चले कि उक्त ग्राम निवासी झब्बर उर्फ ललित प्रजापति के पुत्र राहुल प्रजापति की हत्या कर उसके शव को पत्थर से बांधकर नदी में फेक दिया गया था। परिजनो ने 26 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभी तक हत्या आरोपी को गिरफ्तार नही किया है। प्रतिनिधिमंडल उनके घर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त किया एवं अपनी रिपोर्ट जिला कार्यालय में प्रस्तुत किया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने पुलिस अधीक्षक से कहा है कि जल्द से जल्द हत्या का खुलासा किया जाय और हत्या में शामिल लोगो को गिरफ्तार किया जाय। कहा कि पुलिस परिजनों को प्रताड़ित कर रही है। खुलासा न होने पर आन्दोलन की चेतावनी भी दी है। प्रतिनिधिमंडल में मेवालाल प्रजापति जिलाध्यक्ष मजदूर सभा, दीनानाथ प्रजापति जिला महासचिव, आकांक्षा यादव, रामगोपाल बिन्द, विजय प्रजापति, राजकुमार यादव, अमरनाथ चक्रवात, ओमप्रकाश प्रजापति, रमेश प्रजापति, श्यामबाबू प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति आदि शामिल थे।





