MIRZAPUR NEWS: रविवार को जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन की मासिक समीक्षा बैठक राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय रानीबाग में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता एवं संचालन युवा जिला सचिव शोहेब अंसारी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद उपस्थित रहे।
बैठक में निःशुल्क प्याऊ जल कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई, जिसके तहत दो माह तक निःशुल्क कार्यक्रम का आयोजन होगा। साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया और संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में महिला जिला सचिव रेखा गुप्ता, मुकेश केसरवानी युवा नगर सचिव, धर्मेन्द्र कुमार पहाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष, सलमान सिद्दीकी युवा नगर मीडिया सचिव, पहाड़ी अली अहमद जिला युवा अध्यक्ष, लालचंद गौड़ जिला उपाध्यक्ष, सोहेब अंसारी जिला युवा सचिव आदि लोग उपस्थित रहे।





