Home उत्तर प्रदेश सनशाइन क्लब ने शुरू किया दूसरा नि:शुल्क प्याऊ, जरूरतमंदों को मिलेगा शीतल...

सनशाइन क्लब ने शुरू किया दूसरा नि:शुल्क प्याऊ, जरूरतमंदों को मिलेगा शीतल जल

JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि  सुनील लोहिया (नामित पार्षद एवं पूर्व नगर अध्यक्ष, भाजपा कोंच) के आतिथ्य में क्लब द्वारा दूसरा नि:शुल्क प्याऊ प्रारंभ किया गया। प्याऊ का उद्घाटन संयोजक नवीन एवं निशा द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयोजक ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्याऊ की नियमित देखभाल की जाएगी और इसे सुचारू रूप से संचालित रखने का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
मुख्य अतिथि सुनील लोहिया ने अपने संबोधन में कहा कि नि:शुल्क प्याऊ की स्थापना से जरूरतमंदों को स्वच्छ एवं शीतल जल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना अत्यंत पुनीत कार्य है और विशेषकर गर्मी के मौसम में अन्य संस्थाओं को भी ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उद्घाटन समारोह के दौरान अनुराधा गुप्ता, सुरक्षा गुप्ता, मधुलता अग्रवाल, इन्द्रा अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (पीएनबी), त्रिलोकीनाथ अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अरुण कुमार गुप्ता, संजीव नायक, अजय निगम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव विलास गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।