PRAYAGRAJ NEWS: खीरी थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल की सड़कों की हाल इस प्रकार बनी हुई है कि शुक्रवार को आधी रात आंधी तूफान हल्की बरसात में ही सड़क के गढ़ों में जल भराव इस प्रकार बना हुआ है। की जैसे सड़कों पर तालाब बने हुए हो जो सरकार के विकास कार्यों का पोल खोल रही है। राहगीरों को साइकिल और मोटरसाइकिल से याता यात करना मुश्किल रहता है। तीन पहिया वाहन चालकों ने बताया कि सुजनी से पाल पट्टी पुल पर जोड़ने वाली नहर की सड़क पर ऐसे गड्ढे बने हुए हैं। कि थोड़ी सी भी लापरवाही यदि हुई तो तीन पहिया वाहन पलटते में देर नहीं लगती जबकि इन्हीं रास्तों से ही देश के भविष्य कहे जाने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षा अर्जित करने के लिए आना जाना पड़ता है।जो उनके लिए गड्ढा युक्त सके किसी मुसीबत से कम नहीं है। जहां सड़क सुविधा सुचारू नहीं वह क्षेत्र पिछड़ापन रहता है। सरकार का कहना है। कि सभी सड़के गड्ढा मुक्त रहनी चाहिए लेकिन ग्रामीण अंचल की सड़क और लोग आज भी सुचारू सड़क की सुविधा से वंचित रह रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित करते हुए गड्ढा युक्त सड़क को ठीक करने की मांग की है जिससे आवा गमन लोगों को सुलभ हो सके।







