Home उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त एसएसए में देगे आरटीआई की जानकारी

राज्य सूचना आयुक्त एसएसए में देगे आरटीआई की जानकारी

PRAYAGRAJ NEWS: राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी सोमवार एक जून की दोपहर दो बजे सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के सभागार में सूचना के अधिकार (आरटीआई) की विस्तार से जानकारी देगे। राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने बताया कि अधिकतर सरकारी विभाग के लोगों को सूचना के अधिकार की विस्तार से जानकारी नही है जिससे वह समय से सूचनाएं भी नही दें पाते है ऐसे में विभाग के लोगों को विस्तार से जानकारी देने के लिए संगोष्ठी हो रही है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस संगोष्ठी में बेसिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा के वित्त अधिकारी एवं कर्मचारी और सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी, कर्मचारी शामिल होंगे। बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस संगोष्ठी में डीआईओएस पीएन सिंह, एडी बेसिक संजय कुमार और बेसिक शिक्षा की वित्त अधिकारी श्रीमती नीतू यादव सहित अन्य अधिकारी शामिल होगे।बेसिक शिक्षा की वित्त अधिकारी श्रीमती नीतू यादव  का कहना है कि सूचना के अधिकार की विस्तार से जानकारी होना सबसे जरूरी है जिससे कि जो भी सूचनाएं आयोग मांगे वह समय से दी जा सके।