किसानो, गरीबों एवं जन जन से जुड़े जमीनी नेता थे छोटेलाल यादव:अजय सोनी
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार 17 अप्रैल को सिराथू ब्लॉक के ग्राम बाले का पुरवा में पूर्व सिंचाई मंत्री स्व. छोटेलाल यादव (बाबू जी) की 16 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी समेत कई लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हे नमन किया। साथ ही छोटेलाल यादव (बाबू जी) अमर रहें…. अमर रहें…. के नारे लगाए। इस अवसर पर उनके सामाजिक और राजनीतिक कृतित्व एवं व्यक्तित्व को लेकर लोगों ने परिचर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं सकिपा नेता अजय सोनी ने बताया कि 17 अप्रैल साल 2010 को बाबू जी का निधन हुआ था। आगे कहा कि पूर्व मंत्री छोटेलाल यादव (बाबू जी) किसानो, गरीबों एवं जन जन से जुड़े जमीनी नेता थे। उनका सारा जीवन सादगी से भरा और पारदर्शी था। आगे कहा कि बाबू जी लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे। बाबू जी गांव, गरीब, किसान, नवजवान की आवाज उठाने वाले और लोगो के हित मे कार्य करने वाले नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में नहरों में पानी की लगातार जलापूर्ति कराई। तमाम लोगों को बिना किसी रिश्वत के सरकारी नौकरी दिलाई। सिराथू में रेल रोको आंदोलन ने उनकी क्रांतिकारी छवि को पूरे देश मे पहचान दिलाई। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि ऐसे महान नेता को हम नमन करते हैं और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर मंत्री के सुपुत्र मुन्ना लाल यादव, ब्रजेश यादव, भगवानदास वर्मा, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।







