Home उत्तर प्रदेश पटना एक्सप्रेस के सामने कूदी महिला, मौत, नहीं हुई शिनाख्त

पटना एक्सप्रेस के सामने कूदी महिला, मौत, नहीं हुई शिनाख्त

KAUSHAMBI NEWS:  कोखराज थाना क्षेत्र के सुजातपुर स्टेशन यार्ड में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही 13238 पटना एक्सप्रेस के सामने एक महिला कूद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना स्टेशन यार्ड के खंभा संख्या 873/17-18 के बीच की है। सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर ट्रेन के लोको पायलट ने महिला के ट्रेन के सामने आने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने जीआरपी सिराथू को अवगत कराया। मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। वह हरे रंग की साड़ी पहने हुए थी। काफी प्रयास के बावजूद महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी सिराथू पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और महिला की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।