Home उत्तर प्रदेश संचारी रोगों के प्रति छात्राओं को किया जागरूक, दिलाई शपथ

संचारी रोगों के प्रति छात्राओं को किया जागरूक, दिलाई शपथ

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू क्षेत्र के राजकीय हाई स्कूल कसिया में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जहां छात्राओं को संचारी रोगों के लक्षण, बचाव व रोकथाम की जानकारी दी गई। साथ ही सभी छात्राओं को स्वच्छता अपनाने और संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई। प्रार्थना सभा में शिक्षिका कविता सिंह ने छात्राओं को बताया कि साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल का उपयोग और आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने मच्छरों से फैलने वाले रोगों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। इसके बाद विद्यालय में वाद-विवाद, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव के संदेश दिए। विद्यालय परिसर व आसपास जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका डॉ. सारिका, शिक्षिका कविता सिंह, दीपा सिंह, उमा देवी, प्रतिभा सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।