Home उत्तर प्रदेश दो सोलर पैनल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

दो सोलर पैनल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

FATEHPUR NEWS: थाना खागा पुलिस ने सोलर पैनल चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए दो सोलर पैनल भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को ग्राम हरदो उत्तरी थोक निवासी रघुनाथ सहाय ने थाना खागा में तहरीर देकर बताया था कि दोपहर करीब एक बजे परिवार के लोग घर पर नहीं थे। इसी दौरान गांव का नरेन्द्र सिंह उर्फ लोलर उनकी छत पर लगे दो सोलर पैनल चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 310/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खागा पुलिस ने विवेचना के दौरान सुरागसी-पतारसी की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार 9 अगस्त को घटना से संबंधित आरोपी नरेन्द्र सिंह उर्फ लोलर पुत्र हरिश्चन्द्र, निवासी हरदो, थाना खागा, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो सोलर पैनल बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गिरीश दुबे, चौकी प्रभारी कस्बा थाना खागा, कांस्टेबल बन्टी, कांस्टेबल प्रवीण चौधरी और कांस्टेबल हर्ष तोरम शामिल रहे।