Home उत्तर प्रदेश संग्रामगढ़ पुलिस ने 10 हजार के दो अभियुक्तों को किया गिरफतार

संग्रामगढ़ पुलिस ने 10 हजार के दो अभियुक्तों को किया गिरफतार

PRATAPGARH NEWS: हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित ₹10,000-₹10,000 के दो इनामिया अभियुक्त थाना संग्रामगढ़ पुलिस द्वारा गिसंग्रामगढ़ पुलिस द्वारा 10000-10000/- रुपये के इनामिया हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों, देव तिवारी, अमन सरोज को थाना क्षेत्रान्तर्गत अरों नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
6 फरवरी 2026 को सायं ग्राम खनवारी, थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़ में प्रधान पद के चुनाव संबंधी पुरानी रंजिश को लेकर नामजद एवं कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी निवासी ग्राम खनवारी को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे वादी को चोटें आईं। इस संबंध में थाना सग्रामगढ़ में मु0अ0सं0 21/2026 धारा 191 (2) /115(2) /352/351 (3) बीएनएस बनाम 05 नामजद व 4-5 व्यक्ति अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियोग उपरोक्त में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 191(3)/109 (1)/117 (2) बीएनएस  की बढ़ोत्तरी की गई ।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी संग्रामगढ़ मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में उ0नि0 गुरदीप सिंह(थाना संग्रामगढ़) मय हमराह उ0नि0 विनय वर्मा (चौकी प्रभारी लवाना थाना नवाबगंज), का0 रामनरेश जाट ,का0 बीरपाल द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 21/2026 धारा 191 (2) /191 (3)/115(2) /352/351(3)/109 (1)/117 (2) बीएनएस से संबंधित 10,000-10,000/- रुपये के इनामिया 02 अभियुक्तों,  01. देव तिवारी पुत्र पप्पू उर्फ विजय कुमार तिवारी निवासी कालू सिंह का पुरवा संग्रामगढ़ थाना संग्रामगढ जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 24 वर्ष, 02. अमन सरोज पुत्र रमेश सरोज निवासी खनवारी थाना संग्रामगढ जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 19 वर्ष को थाना क्षेत्रान्तर्गत अरों नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
01. देव तिवारी पुत्र पप्पू उर्फ विजय कुमार तिवारी निवासी कालू सिंह का पुरवा संग्रामगढ़ थाना संग्रामगढ जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 24 वर्ष ।
02. अमन सरोज पुत्र रमेश सरोज निवासी खनवारी थाना संग्रामगढ जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 19 वर्ष ।
पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 गुरदीप सिंह (थाना संग्रामगढ़) मय हमराह उ0नि0 विनय वर्मा (चौकी प्रभारी लवाना थाना नवाबगंज), का0 रामनरेश जाट ,का0 बीरपाल थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़।