Home उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का प्रतापगढ़ आगमन, निरीक्षण भवन में दी...

राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का प्रतापगढ़ आगमन, निरीक्षण भवन में दी गई गार्ड ऑफ ऑनर

PRATAPGARH NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के गुरुवार को प्रतापगढ़ आगमन पर निरीक्षण भवन में पुलिस की सुसज्जित टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। मंत्री ने सलामी गारद का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल के अनुशासन एवं व्यवस्था की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। भ्रमण के दौरान जनपद में संचालित विकास, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति से मंत्री को अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.