राष्ट्रीय समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गोपाल विद्यालय में हुआ आगमन, लोगों ने किया स्वागत
PRAYAGRAJ NEWS: स्व विश्वनाथ प्रताप सिंह पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा स्थापित जनपद प्रयागराज के कोरांव स्थित गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज में भारतीय समाजदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनारायण राजभर का आगमन शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब हुआ। इस अवसर पर स्व विश्वनाथ प्रताप सिंह के सुपुत्र राजा बहादुर राजा अजेय सिंह, प्रबंध समिति उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेई, प्रधानाचार्य डॉ साबिर अली उपस्थित रहे। भारतीय समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर हुई बैठक में भारतीय समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनारायण राजभर ने स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो कार्य समाज के दलित वंचित वर्ग के हित के लिए बीपी सिंह ने किया है उसका कोई सानी नहीं है। उनका नाम हिंदुस्तान की राजनीति में अमर रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेई ने बुके देकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर साबिर अली ने प्रबन्धक जी, उपाध्यक्ष जी और उपस्थित भारतीय समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनारायण राजभर जी का आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर सूबेदार आर एन राय रिटायर्ड, पूर्व प्रधान सेमरी बाघराय बाबू राघवेन्द्र सिंह गहरवार, गोविन्द मिश्रा आदि मौजूद रहे।







