MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) शास्त्री पुल से एक युवक के गंगा नदी में छलांग लगाने की सूचना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक़,युवक अपनी बाइक पुल पर छोड़कर गंगा में कूद गया। बाइक का नंबर UP 66 R 5109 बताया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुटी हुई है।







