MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखने वाले भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शनिवार को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया गया।इसी क्रम में भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर शिक्षकों को अंगवस्त्र (दुशाला), माला एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने सर्वप्रथम रूखड़घाट वार्ड के सुरेका स्टेट निवासी के.बी.पी.जी. कॉलेज की पूर्व शिक्षिका डॉ•सरिता त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।इसके पश्चात अनगढ़ वार्ड निवासी पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह, स्टेशन वार्ड निवासी के.बी.पी.जी. कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. अशोक चंदेल जी तथा शुक्लहा वार्ड निवासी राजस्थान इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मनोज कुमार नीलम को भी सम्मानित किया।इस अवसर पर मनोज जायसवाल ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, संस्कार और भविष्य को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं।शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान,संस्कार और शिक्षा के प्रति सम्मान है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020,पीएम श्री स्कूल योजना,डिजिटल शिक्षा एवं शिक्षकों के प्रशिक्षण जैसी विभिन्न पहल के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा भी शिक्षकों की सुविधाओं, विद्यालयों के कायाकल्प,डिजिटल शिक्षा,मिशन प्रेरणा तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षकों को आधुनिक संसाधन एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है।कार्यकर्ताओं ने भी शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान साथ में पूर्व जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे,पूर्व जिला मंत्री प्रीतम केसरवानी,जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रांशु गोयल,पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सोनकर,महेश वर्मा,विनय सिंह जी,बाबूराम गुप्ता,शिवांशु सिंह,रमेश यादव,ओम प्रकाश मौर्य (चप्पू),राजेश पांडेय,मनोज गुप्ता (चिंटू) ,सुधीर त्रिपाठी, एवं आदि गणमान्य उपस्थित रहे।







