Home आस्था शंकराचार्य जन्म शताब्दी महोत्सव पर पूजन, अनुष्ठान कार्यक्रम आज

शंकराचार्य जन्म शताब्दी महोत्सव पर पूजन, अनुष्ठान कार्यक्रम आज

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती  महाराज के नेतृत्व में होगा कार्यक्रम

PRAYAGRAJ NEWS:  आदि शंकराचार्य महासंस्थानम, काशी सुमेरु पीठ की ओर से अस्सी क्षेत्र स्थित डुमराव बाग कॉलोनी में जगद्गुरु आदि शंकराचार्य महराज के 2533वें जन्म शताब्दी महोत्सव के पावन अवसर पर बुधवार को सुबह आठ बजे के भव्य पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है।  यह आयोजन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती  महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा, जिस में विधि – विधान से मंत्रोच्चार, पूजा – अर्चना एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस विशेष अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से साधु – संत, विद्वान, धर्माचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर सनातन धर्म की महान परंपराओं का अनुसरण करेंगे। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती  महाराज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना एवं समाज में धार्मिक चेतना को सुदृढ़ करना है। यह आयोजन ना केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती  महाराज ने बताया कि काशी की पावन भूमि पर आयोजित यह महोत्सव जनमानस को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगा।