Home उत्तर प्रदेश व्यापारी संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

व्यापारी संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

JHANSI NEWS: चिरगॉव में झांसी व्यापारी संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम कनकने वाटिका, में क्षेत्र के व्यापारियों, कर अधिवक्ताओं एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा मीडिया कर्मियों द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त विजय कुमार शर्मा द्वारा जीएसटी से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक एवं तकनीकी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का विभागीय अधिकारियों द्वारा समाधान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों को स्वैच्छिक कर अनुपालन हेतु प्रेरित किया गया तथा विभाग द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न ऑनलाइन सुविधाओं एवं सेवाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया। विभागीय अधिकारियों एवं व्यापारिक समुदाय के मध्य सकारात्मक एवं सार्थक संवाद स्थापित हुआ। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपायुक्त विजय कुमार शर्मा , सहायक आयुक्त अजय सिंह , राज्य कर अधिकारी सृजन चौबे उपस्थित रहे. आकाश राजपूत किराना व्यापारी, कन्हैया रेजा कपड़ा व्यापारी, रवि खरया गल्ला व्यापारी सहित सैंकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।