101 दिव्यांग और 101 रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप रहेंगे आकर्षण JHANSI NEWS: युवा बुंदेलखंड संगठन के अध्यक्ष सत्यम महाराज की अध्यक्षता एवं कांवड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि के मुख्य आतिथ्य में 20 अगस्त 2026 को प्रस्तावित विशाल कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों और युवाओं ने अपने-अपने सुझाव रखे। मुख्य अतिथि संजीव श्रृंगीऋषि ने बताया कि इस बार कांवड़ यात्रा में 101 दिव्यांग श्रद्धालु आगे चलेंगे, जबकि 101 महिलाएं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के वेश में यात्रा में शामिल होंगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में अघोरी एवं भगवान भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूप यात्रा में शामिल होंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं, युवाओं की सहभागिता तथा यात्रा को व्यवस्थित और भव्य बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने यात्रा की सफलता के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सिद्धेश्वर पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य, हरिओम पाठक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध गोवरेले, संजीव अग्रवाल लाला, वरुण जैन, गौरव चौधरी, गौरव सनोरिया, प्रियंक श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, राजा सेन, कुणाल खटीक, अजय रावत, सतेंद्र रायकवार, आयुष दुबे, रुद्र यादव, निखिल साहू, सागर मेडिकल, शिवा, यशराज सिंह, डिंकू सिंधी, अभिषेक कुशवाहा, अंकित अहिरवार, जितेंद्र कोस्टा, शिवम नायक, अमित साहू, सुमित साहू, प्रियम नामदेव, आर्यन अहिरवार, राजेंद्र कुशवाहा, कमलेश अयवार, भूपेंद्र सिंह, वालो, भानु, पवन रायकवार, सौरव सैनी, राजेश पाल, आशीष केसरिया आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रियंक श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार संगठन के कोषाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने व्यक्त किया।







