राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का लें संकल्प – पी. एन पाठक, विधायक कुशीनगर
KUSHINAGAR NEWS: बुधवार को कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के कुबेरस्थान और टेकुआटार के विजयपुर बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों लोगों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विधायक पी.एन. पाठक के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। युवाओं और विद्यार्थियों में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर विधायक पी.एन. पाठक ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। हर भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होनी चाहिए। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करना तथा नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें आपसी एकता और भाईचारे के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस दौरान च्चा सिंह, राजेश राव, धनंजय तिवारी, आद्या पांडेय, राज, रूपेश तिवारी,अमरनाथ मद्धेशिया,कुलदीप सिंह, पारस कुशवाहा, वशिष्ठ मुनि तिवारी, विनोद तिवारी, पंकज पटेल, मनोज कुशवाहा, सत्या कुशवाहा, दुर्गेश जायसवाल समेत हजारों लोग मौजूद रहे।







