Home उत्तर प्रदेश विप्लव स्पोर्टिंग और एएस हनुमानगंज सेमीफाइनल में आदर्श, हनी, शिवम, ईशान और...

विप्लव स्पोर्टिंग और एएस हनुमानगंज सेमीफाइनल में आदर्श, हनी, शिवम, ईशान और राघव चमके

फोटो:आदर्श यादव, हनी सिंह, शिवम केसरवानी, ईशान सिंह, राघव दुबे विप्लव स्पोर्टिंग क्लब एएस हनुमानगंज क्लब ने अपने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर पांचवी केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। विप्लव स्पोर्टिंग क्लब के हनी सिंह (84 रन, 89 गेंद 11 चौके), शिवम केसरवानी (62 रन, 38 गेंद, सात चौके) और ईशान सिंह (4-0-26-4), एएस हनुमानगंज क्लब के आदर्श यादव (100 रन, 75 गेंद, 12 चौके, दो छक्के) एवं किड्स प्रयागराज क्लब के राघव दुबे (66 रन एवं दो विकेट) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। चक हरिहर वन झूसी मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने 30 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन (हनी सिंह 84, शिवम केसरवानी 62, मोहम्मद इस्माइल 2/33, ध्रुव, आदित्य सक्सेना व शाश्वत द्विवेदी एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में सेंट पीटर्स क्लब की टीम 29 ओवर में 182 रन (अमृतांश यादव 61, ऋषभ श्रीवास्तव 40, अखिलेश यादव 29, ईशान सिंह 4/26, अनिमेष यादव 3/27) पर सिमट गई। हनी सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर एएस हनुमानगंज क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 207 रन (आदर्श यादव 100, प्रेरक पाल 31, मन्नू यादव 27, शिवेंद्र सिंह 22 नाबाद, अंकुश सिंह 3/32, राघव दुबे 2/38, विराट सिंह 2/43) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब की टीम 26.1 ओवर में 145 रन (राघव दुबे 66, अंकुश सिंह 19, प्रेरक पाल, शिवेंद्र सिंह, प्रशांत व मयंक यादव दो-दो विकेट) पर सिमट गई। आदर्श यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

PRAYAGRAJ NEWS:  विप्लव स्पोर्टिंग क्लब एएस हनुमानगंज क्लब ने अपने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर पांचवी केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। विप्लव स्पोर्टिंग क्लब के हनी सिंह (84 रन, 89 गेंद 11 चौके), शिवम केसरवानी (62 रन, 38 गेंद, सात चौके) और ईशान सिंह (4-0-26-4), एएस हनुमानगंज क्लब के आदर्श यादव (100 रन, 75 गेंद, 12 चौके, दो छक्के) एवं किड्स प्रयागराज क्लब के राघव दुबे (66 रन एवं दो विकेट) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। चक हरिहर वन झूसी मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने 30 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन (हनी सिंह 84, शिवम केसरवानी 62, मोहम्मद इस्माइल 2/33, ध्रुव, आदित्य सक्सेना व शाश्वत द्विवेदी एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में सेंट पीटर्स क्लब की टीम 29 ओवर में 182 रन (अमृतांश यादव 61, ऋषभ श्रीवास्तव 40, अखिलेश यादव 29, ईशान सिंह 4/26, अनिमेष यादव 3/27) पर सिमट गई। हनी सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर एएस हनुमानगंज क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 207 रन (आदर्श यादव 100, प्रेरक पाल 31, मन्नू यादव 27, शिवेंद्र सिंह 22 नाबाद, अंकुश सिंह 3/32, राघव दुबे 2/38, विराट सिंह 2/43) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब की टीम 26.1 ओवर में 145 रन (राघव दुबे 66, अंकुश सिंह 19, प्रेरक पाल, शिवेंद्र सिंह, प्रशांत व मयंक यादव दो-दो विकेट) पर सिमट गई। आदर्श यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।