PRAYAGRAJ NEWS : मंगलवार को भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचारों द्वारा बाबा साहब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। विचार रखते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सामाजिक न्याय के अग्रदूत, संविधान शिल्पी ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा को परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाकर वंचितों, श्रमिकों और किसानों को अधिकार दिलाते हुए समता, न्याय और मानव गरिमा की अटूट आधारशिला रखी। उनका संघर्षमय जीवन आज भी कर्तव्य, समर्पण और राष्ट्रसेवा का मार्ग आलोकित करता है। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबासाहेब के समता, न्याय और बंधुत्व के आदर्शों को ‘पंचतीर्थ’ जैसे प्रेरक प्रयासों और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें व्यवहार में उतारा जा रहा है। यह समावेशी एवं सर्वस्पर्शी विकास का दृष्टिकोण करोड़ों वंचितों के जीवन में नई आशा और अवसरों का संचार कर रहा है। इसी क्रम में संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने कहा कि बाबा साहबका व्यक्तित्व और कृतित्व राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणापुंज बना रहेगा। बाबा साहब एक प्रमुख संदेश दिया करते थे – ‘शिक्षित बनो’। सभी वर्गों में, विशेषकर वंचित वर्गों में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने से हमारे राष्ट्र-निर्माण के प्रयास और अधिक सशक्त होंगे।हमारे संविधान के निर्माण सहित, देश की आधुनिक प्रगति और सामाजिक न्याय के क्षेत्रों में बहुआयामी योगदान देने वाले बाबासाहब के प्रति राष्ट्र कृतज्ञ रहेगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर ने किया। भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, रमेश पासी, मनोज कुशवाहा, अनिल केसरवानी, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, विक्रमजीत भदौरिया, राजेश सोनकर, श्याम चंद्र, डॉ शैलेश पांडेय, रवि केसरवानी, वंदना सिंह, पार्षद किरन जायसवाल, आशीष द्विवेदी, शिखा रस्तोगी, वंदना शर्मा, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, दीप द्विवेदी ,पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, चंद्रा अहलूवालिया, रवींद्र गांधी, डॉ रवींद्र प्रताप, नवाब खान, राजेश गोंड, विश्वास श्रीवास्तव, सुजीत कुशवाहा, राजन शुक्ला, बिलाल अहमद आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







