प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। विनीत सिंह ने बुधवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के सचिव पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनका तबादला एडीएम सिटी गोरखपुर के पद से प्रयागराज विकास प्राधिकरण सचिव के रूप में किया गया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के सुनियोजित विकास, अवैध निर्माणों पर प्रभावी कार्रवाई तथा आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।







