Home उत्तर प्रदेश विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार किशोर की मौत

विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार किशोर की मौत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के टांडा मोड के पास विद्युत पोल से टकराकर एक किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के शाखा का मजरा इटैलीपर निवासी विकास कुमार पुत्र ओमप्रकाश 15 वर्ष सैनी कोतवाली क्षेत्र के कानेमई गांव अपने नाना चेतलाल के घर गया था, विकास बुधवार की रात बाइक से टांडा मोड़ स्थित पेट्रोलपंप के पास बाइक में तेल भराने जा रहा था, प्रत्यदर्शियों की माने तो जैसे ही बाइक सवार विकास टाडा मोड़ के नजदीक पहुंचा करीब आठ बजे रात सामने विद्युत पोल में अनियंत्रित होकर टकरा गया हादसे में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया, आसपास मौजूद लोगो की सूचना पर पहुंची अजुहा चौकी पुलिस ने अपने निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर पर घर परिवार में कोहराम मच गया।