SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अभिनन्दन के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक जनकपुरी द्वारा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिविरों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों, अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का गहन जायजा लिया गया तथा संबंधित संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सहारनपुर पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान कांवड़ श्रद्धालुओं से सड़क पर विश्राम न करने की अपील की गई, ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित रहे और किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न हो। श्रद्धालुओं से केवल निर्धारित शिविरों एवं सुरक्षित स्थानों पर ही विश्राम करने का अनुरोध किया गया।








