अभियुक्त के कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस किया बरामद
SAHARANPUR NEWS: पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों /नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कपिले देव के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना देवबन्द पुलिस द्वारा चेकिंग व गश्त के दौरान 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त जुबैर पुत्र इस्लाम निवासी मौ0 अब्दुल माली कस्वा व थाना देवबन्द जिला सहारनपुर को कासिमपुरा फाटक से नन्हैडा आशा रोड रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना देवबन्द पर 558/2026 धारा 8/20 NDPS ACT में पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से न्यायालय पेश किया जा रहा है ।







