Home उत्तर प्रदेश वन विहार एवं सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक रमाशंकर पटेल

वन विहार एवं सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक रमाशंकर पटेल

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) रविवार को अपर खजूरी विधानसभा मड़िहान में विचार परिवार द्वारा आयोजित वन विहार एवं सहभोज कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल शामिल हुए।इस अवसर पर विधायक ने विचार परिवार के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों के साथ आत्मीय संवाद किया तथा सहभोज कार्यक्रम में सहभागिता की। विधायक ने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। समाज को एकजुट रखने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।