Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति के तहत असोथर पुलिस का चला जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति के तहत असोथर पुलिस का चला जागरूकता अभियान

महिलाओं व बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय
एंटी रोमियो टीम ने विशेष चेकिंग कर महिलाओं से किया संवाद, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
FATEHPUR NEWS: मिशन शक्ति फेज-05 के तहत थाना असोथर क्षेत्र में पुलिस एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा विशेष चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा परेशानी के दौरान सहायता के लिए उपलब्ध प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्हें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला सुरक्षा के लिए विमेन पावर हेल्पलाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं 155260, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला सहायता हेल्पलाइन 181 तथा स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस सेवा के लिए 102 और 108 नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा थाना असोथर के सीयूजी नंबर 9454407312 की भी जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं और महिलाओं से बातचीत कर उनके साथ होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा समस्या के बारे में जानकारी ली। पुलिस टीम ने उन्हें निडर होकर अपनी समस्याओं को साझा करने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबरों अथवा पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग करना है। महिलाओं और बालिकाओं ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। महिला सुरक्षा की ओर मजबूत कदम उठाते हुए असोथर पुलिस और एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के तहत जागरूकता एवं विशेष चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।