Home उत्तर प्रदेश लिल्स बगिया स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

लिल्स बगिया स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

मुख्य अतिथि आदित्य पटेल ने किया शुभारंभ, अभिभावकों और शिक्षकों की रही विशेष सहभागिता
FATEHPUR NEWS:  सिविल लाइन स्थित लिल्स बगिया विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदित्य पटेल (मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस) तथा विद्यालय के निदेशक अतुल सिंह सचान एवं प्रबंधिका नेहा सिंह सचान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समारोह का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आदित्य पटेल एवं प्रबंधिका नेहा सिंह सचान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सक्रिय अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
विभिन्न कक्षाओं के परिणाम इस प्रकार रहे— कक्षा पीजी में अनिरुद्ध सिंह चौहान प्रथम, आकृति द्वितीय तथा नव्या राजपूत व वैष्णवी तृतीय रहीं। एलकेजी में कुंवर रुद्राश प्रताप सिंह व आदिका मिश्रा प्रथम, श्लोक द्वितीय और कृति सिंह तृतीय रहीं। यूकेजी में अनन्या शुक्ला प्रथम, विराज माधव द्वितीय और ईशान साहू तृतीय रहे। कक्षा एक में आव्या श्रीवास्तव प्रथम, आयुष्मान द्वितीय और ईशानी पटेल तृतीय रहीं। कक्षा दो में अनिका उमराव प्रथम, अभिषेक द्वितीय और काव्या सिंह तृतीय रहीं। कक्षा तीन में सक्षम यादव प्रथम, आदविका सिंह द्वितीय और अवितथ पटेल तृतीय रहे। कक्षा चार में कार्तिकेय प्रथम, अर्नव सिंह राजपूत द्वितीय और मिस्टी कश्यप तृतीय रहीं। कक्षा पांच में निरवान नौशाद प्रथम, शुभी द्विवेदी द्वितीय और निर्वेद निषाद तृतीय रहे। कक्षा छह में सानवी प्रथम, अक्षरा सिंह द्वितीय और दिव्या तृतीय रहीं। कक्षा सात में अंशिका सिंह प्रथम, माही वर्मा द्वितीय और ऐशीता सिंह तृतीय रहीं। कक्षा आठ में आयुष कुमार प्रथम, अविघ्न उमराव द्वितीय और कुहु द्विवेदी तृतीय रहीं। अंत में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षिकाओं की सराहना करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। समारोह का समापन उत्साह और प्रेरणा के माहौल के साथ हुआ।