FATEHPUR NEWS: असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेम मऊ कटरा निवासी एक बालक के 19 अगस्त से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी बालक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने असोथर थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। ग्राम प्रेम मऊ कटरा निवासी रामफल का पुत्र कमल यादव उर्फ चौधरी 19 अगस्त को घर से निकला था। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिला। काफी प्रयास के बाद भी जानकारी न मिलने पर बालक के पिता रामफल ने असोथर थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से बालक की तलाश कर उसे सकुशल बरामद किए जाने की गुहार लगाई है। परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को कमल यादव उर्फ चौधरी के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल परिजनों अथवा असोथर पुलिस को सूचना दें। परिजन लगातार बालक की तलाश में जुटे हुए हैं और उसके सकुशल घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। फिलहाल घर वालों का रो – रोकर बुरा हाल है।







