PRAYAGRAJ NEWS: राष्ट्रीय परशुराम सेना ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मदद किया है। संगठन ने मडियाहू, जौनपुर निवासी पूजा नंदन मिश्रा एवं उनके परिवार को घर बनवाने के लिए ₹15,100 की आर्थिक सहायता प्रदान की। राष्ट्रीय अध्यक्षध्संस्थापक पं राजेश कृष्णकांत मिश्र के निर्देशानुसार यह सहायता राशि उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पं शिवदत्त शुक्ल एवं संगठन की टीम ने आर्थिक रूप से परेशान परिवार को चेक के रूप में आज सौंपा। इस अवसर पर परशुराम सेना के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प शिवदत्त शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम सेना जरूरतमंद, असहाय और गरीब लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। पीड़ित परिवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राजेश कृष्णकांत मिश्र एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पं शिवदत्त शुक्ल सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।







