सभी वर्ग के लोग ईधन संरक्षण के लिए आगे आये रू अशोक पाठक
ईंधन बचाओ, देश बढ़ाओ विशाल पदयात्रा निकाली गई
PRAYAGRAJ NEWS: ईरान और अमेरिका व इजरायल युद्ध के चलते ईंधन का वैश्विक संकट खड़ा हो गया है। जिसका असर दुनिया के तमाम देशों में देखा जा रहा है। भारत भी इस संकट से अछूता नहीं है। भारत में भी पेट्रोल और डीजल को लेकर आने वाले दिनों में संकट खड़ा हो सकता है। ईंधन की समस्या को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आम लोगों से ईंधन बचाने की अपील की है। पीएम मोदी की अपील को लेकर प्रयागराज के बुद्धजीवियों की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रहित में ईधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए ईंधन बचाओ देश बढ़ाओ विशाल पदयात्रा निकाली गई। यूपी बोर्ड के पूर्व सचिव और वरिष्ठ समाजसेवी दिब्यकांत शुक्ल की अगुवाई में लोगों ने ईंधन बचाने का संकल्प लिया और पत्थर गिरजाघर धरना स्थल से सुभाष चैराहे तक पदयात्रा निकाली। लोगों ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षित करने की भी अपील की गई। इस मौके पर यूपी बोर्ड के पूर्व सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर वैश्विक संकट खड़ा हो गया है। पीएम मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि ईंधन बचाने से पेट्रोलियम पदार्थों की बचत होगी। इससे हमारा व्यक्तिगत खर्चा भी कम होगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षित होगा। ईंधन की बचत करने से भारतीय मुद्रा भी विदेश जाने से बचेगी जिससे राष्ट्र मजबूत होगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पीएम मोदी की अपील को राजनीतिक चश्मे से ना देखते हुए बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमें योगदान देना चाहिए। पीएम मोदी की अपील पर ईंधन बचाने की इस मुहिम में बड़ी संख्या में शहर के डॉक्टर, शिक्षक, समाजसेवी और व्यापारी वर्ग के लोग शामिल हुए जिसमें प्रमुख लोगों में सनातन एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार पाठक, दिलीप द्विवेदी, डा युगान्तर पाण्डेय,राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवदत्त शुक्ला, जीआईसी के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य, पूर्व प्रधानाचार्य लाल चन्द्र पाठक, प्रधानाचार्य दिलीप कुमार अवस्थी, प्रधानाचार्य डा संतोष शुक्ला, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट ) के जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, कमलेश कुमार, लक्ष्मी नारायण सिंह, हरिश्चन्द्र यादव, साहब सिंह, उप्र वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा ज्ञान प्रकाश सिंह, विनोद सिंह, अमित मिश्रा, आशीष शुक्ला, शिक्षक राम अवतार गुप्ता, जय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महेश्वरी प्रसाद, सूर्य प्रकाश मिश्रा सहित बडी संख्या में बुद्धिजीवी पदयात्रा मे शामिल हुए।







