Home उत्तर प्रदेश राजातालाब तहसील में लेखपालों का विदाई समारोह संपन्न

राजातालाब तहसील में लेखपालों का विदाई समारोह संपन्न

VARANASI NEWS: राजातालाब तहसील में तैनात लेखपाल लक्ष्मण गिरि, संजय वर्मा, करुणा कनौजिया और राजेश मौर्या का प्रशासनिक कार्यों के तहत अन्यत्र स्थानांतरण हो गया है। उनके सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु तहसील परिसर में भावुक एवं उत्साहपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता नायब तहसीलदार कसवार राजा संग्राम सिंह ने की। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजातालाब भी उपस्थित रहे।
उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों और सहकर्मियों ने चारों लेखपालों के कार्यकाल के दौरान राजस्व विभाग के कार्यों, जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके मृदुभाषी स्वभाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान साथी कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और उपहार देकर भावभीनी विदाई दी। पूरा समारोह तालियों की गड़गड़ाहट और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक, लेखपाल राजेश्वर नारायण सिंह, हर्ष चौधरी, क्षेत्र के सम्मानित नागरिक एवं तहसील के अन्य कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने उनके नए कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना की।