PRATAPGARH NEWS: रानीगंज कैथौला स्थित सरदार पटेल बालिका महाविद्यालय में सोमवार को कौशल विकास मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गयी। छात्राओ ने केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने को लेकर योग जागरूकता रैली मे उत्साहजनक प्रतिभाग किया। महाविद्यालय परिसर से निकली रैली बाजार होते हुए लोगों के बीच योग से निरोग की जागरूकता देने में सफल दिखे। मुख्य अतिथि ज्ञानेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जरिए युवाओ को मिलने वाली सुविधाओ पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डीपीएमओ भूपेन्द्र प्रताप सिंह एवं डीपीओ रवीन्द्र पाण्डेय ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिवपूजन जायसवाल, मीना सिंह, पूनम जायसवाल, अभिषेक सरोज आदि रहे।







